गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के चलते नौका संचालन बंद, जल पुलिस ने जारी किया आदेश

वाराणसी। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए श्रद्धालुओं और सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। जल पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 10 अगस्त 2026 से अग्रिम आदेश तक गंगा में सभी प्रकार की नावों और बोटों का संचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

जल पुलिस ने बताया कि गंगा में जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी की धारा काफी तेज हो गई है, जिससे नौका संचालन के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत वाराणसी में गंगा नदी में समस्त प्रकार के बोट और नावों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जल पुलिस द्वारा घाटों पर निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही नौका संचालन दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

TOP

You cannot copy content of this page