जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान

मरदह (गाजीपुर) काशीवार्ता। बिरनो थाना के चककपिल गांव की राजभर बस्ती में गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़ की समस्या से लम्बे समय से त्रस्त ग्रामीणों ने  धान रोपकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। उन लोगों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर सौ मीटर के लगभग जलजमाव बना हुआ है जिससे बुजुर्गों, स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। इस मार्ग पर दो पहिया- चार पहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता है जिससे सर्वाधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती है। कई वर्षों से रोड की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, विधायक, सांसद से गुहार लगाने के बाद भी इस समस्या का किसी ने समाधान नहीं किया। इस अवसर पर नन्दलाल राजभर, कमला राजभर, कृष्णा राजभर, रामसोच राजभर, मनीष राजभर, सचिन राजभर, सुमन, मंशा, श्रीनाथ राजभर, लालचन्द्र राजभर आदि उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page