वाराणसी स्नातक/शिक्षक चुनाव 2026: नामांकन स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा, निगरानी कैमरों से रखी जाएगी नजर, पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव 2026 के नामांकन को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को कमिश्नरी परिसर में बने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से नामांकन कराने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि नामांकन स्थल पर तीन स्तरों की सुरक्षा रहेगी। पहला बाहरी घेरा, दूसरा भीतरी घेरा और तीसरा एकांत घेरा बनाया जाएगा। हर स्तर पर जांच उपकरणों से गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन कक्ष में सिर्फ पांच लोग एकांत घेरे में स्थित नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित केवल पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। इससे अधिक लोगों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। बाहरी घेरे से प्रत्याशी के साथ अधिकतम दस प्रस्तावक ही प्रवेश कर सकेंगे, लेकिन नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित पांच लोग ही जा सकेंगे। बाहरी घेरे के आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशी भी अधिकतम तीन वाहनों के साथ ही आ सकेंगे। आसपास भीड़ और वाहनों को एकत्र होने से रोका जाएगा। पूरे नामांकन स्थल को निगरानी कैमरों से ढका गया है। महत्वपूर्ण प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी।
मजबूत घेराबंदी और यातायात व्यवस्था सभी प्रवेश द्वारों पर मजबूत घेराबंदी की जाएगी। यातायात को सुचारु रखने के लिए विशेष योजना बनाई गई है।
पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इस बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/अपराध विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/नियमाचार जंग बहादुर सहित अन्य सहायक आयुक्त और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page