प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, सांप से डसवाकर की पति की हत्या

मेरठ में एक स्कूल संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी, जो स्कूल की वैन का चालक था, के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पहले पति को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा मिलाकर पिलाई गई, जिससे वह गहरी नींद में चला गया। इसके बाद एक जहरीले सांप को उसके कंबल में छोड़ दिया गया, जिसने उसे डस लिया। सांप के जहर से स्कूल संचालक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हत्या को प्राकृतिक हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ में पत्नी और उसके प्रेमी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो सपेरों की भी संलिप्तता पाई गई, जिन्होंने जहरीला सांप उपलब्ध कराया था। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

TOP

You cannot copy content of this page