श्री कुमार षष्ठी पर काशी विश्वनाथ धाम में भगवान कार्तिकेय का विशेष पूजन-अर्चन

वाराणसी। श्री कुमार षष्ठी (स्कंद षष्ठी) के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान कार्तिकेय का वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। इस दौरान मंदिर के आचार्यों एवं विद्वान शास्त्रियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान कार्तिकेय की आराधना की।

पूजन के दौरान भगवान कार्तिकेय को पुष्प, फल एवं नैवेद्य अर्पित कर देश, समाज एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्कंद षष्ठी भगवान शिव और माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कार्तिकेय की उपासना का विशेष पर्व है। इस दिन विधिपूर्वक पूजन करने से साहस, पराक्रम, विजय और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।

पूजन-अर्चन का यह आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

॥ श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम ॥

TOP

You cannot copy content of this page