वाराणसी: सुंदरपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, युवक और युवतियां गिरफ्तार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि सन फ्लॉवर एकेडमी के पास स्थित दीपक सिंह के घर में काफी समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर वाराणसी कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने शनिवार को छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस की तलाशी में कमरे से बड़ी संख्या में कंडोम और कथित शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुईं। इसके बाद सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page