रिंग रोड से सीधे जुड़ेगा सारनाथ! एलिवेटेड रोड से खत्म होगी जाम की बड़ी परेशानी, अफसरों ने किया मौके का निरीक्षण

वाराणसी। पर्यटन नगरी सारनाथ की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। फरीदपुर से सारनाथ के बीच बन रही एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और सेतु निगम की संयुक्त टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के साथ बेहतर समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

जानकारी के अनुसार यह एलिवेटेड रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), सारनाथ रेलवे स्टेशन, वियतनाम मंदिर और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास से होकर गुजरेगी। इसके बन जाने से आउटर रिंग रोड से सारनाथ तक सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी जाम से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता अमरेंद्र तिवारी, जिला प्रशासन तथा सेतु निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता और तय समयसीमा के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया।

TOP

You cannot copy content of this page