सावन में ज्ञानवापी में नमाज पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (काशीवार्ता )। शिवसेना उत्तर प्रदेश ने सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंडलायुक्त वाराणसी को ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि श्री आदिविश्वेश्वर नाथ महादेव के जलाभिषेक, दर्शन-पूजन एवं पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों में श्रद्धालुओं को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि माता श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की अनुमति नहीं है और सावन के प्रथम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलाभिषेक की प्राचीन परंपरा भी प्रभावित हो रही है। शिवसेना ने मांग की कि यदि हिंदू धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध है तो सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर भी रोक लगाई जाए।

संगठन ने कहा कि कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बीच नमाज अदा किए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। मांग पूरी न होने पर पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी गई।

इस अवसर पर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दुबे, राज्य उप प्रमुख एवं मंडल प्रभारी वाराणसी अजय चौबे, जिला प्रमुख अजय सिंह, महानगर प्रमुख धर्मेश शर्मा, महानगर उप प्रमुख प्रदीप पाण्डेय, राजेश शर्मा, विनोद यादव, अनीश सिंह, राकेश भारती, सोमू सेठ, दिलीप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page