बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, बापूधाम मोतिहारी से सीवान तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

वाराणसी, 22 जुलाई। बिहार पुलिस रेडियो सहायक उप निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेल प्रशासन 22 जुलाई को 03204 बापूधाम मोतिहारी-सीवान परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन करेगा।

यह विशेष ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए रात्रि 10:00 बजे सीवान पहुंचेगी। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए ट्रेन में 17 अनारक्षित कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page