वाराणसी-(काशीवार्ता)- एयर शो को लेकर पुलिस का फुल प्रूफ प्लान जारी। शहर को 32 जोन 50 सेक्टर, 80 सब-सेक्टर में बांटा गया। कुल 11,900 फोर्स लगेगी एसपी 16, एडि. एसपी 16, सीओ 50, इंस्पेक्टर 160, दरोगा 1600, सिपाही 5000, पीएसी 17 कंपनी, बाढ़ पीएसी 3, आरएएफ 5, एनडीआरएफ 3, एसडीआरएफ 2, एटीएस 3, जल पुलिस 180, ट्रैफिक 1500 ,31 घाटों पर सुरक्षा काशी साइड के 21 घाट आदिकेशव से सामने घाट तक और रामनगर-चंदौली साइड के 10 घाट बहादुरपुर से बलुआ घाट तक। 48 प्वाइंट पर अस्थायी थाना पड़ाव चौकाघाट, लकड़मंडी, गोलगड्डा, भदऊचुंगी, लहुराबीर, मैदागिन, बुलानाला, गोदौलिया, अस्सी, दुर्गाकुंड, रथयात्रा, कमच्छा, भिखारीपुर, महमूरगंज, आशापुर, लंका मैदान, रामनगर चौक, सूजाबाद, डाफी टोल समेत 48 प्वाइंट। दर्शक व्यवस्था ब्लॉक-बी (तथागत, रामघाट, जयविनायक) में 3 लाख वर्ग मीटर में 3 लाख दर्शक, 100 घेराव। रूट-1 आशापुर ओवरब्रिज से सरायमोहना होकर, रूट-2 बलुआ रोड-कोटवा होकर। पार्किंग तिलमापुर, हवेलिया रोड, पहड़िया मंडी में। होल्डिंग एरिया – दुर्गा मंदिर रामनगर, लंका मैदान, संपूर्णानंद विवि, बीएचयू, यूपी कॉलेज। अन्य 25 वॉच टावर, 5.5 किमी डबल बैरिकेडिंग, 11 खोया-पाया केंद्र, 9 घाटों पर लगेज स्कैनर, डीएफएमडी /एचएचएमडी/ बीडीडीएस/डॉग स्क्वाड से चेकिंग। नमो घाट से 3 ग्रीन कॉरिडोर कबीर चौरा, दीनदयाल/मेडिकल कॉलेज और बीएचयू तक ‘सिटी बसें रिंग रोड/एनएन-19 से, सरकारी-प्राइवेट बसों का शहर में प्रवेश बंद।
