
वाराणसी-(काशीवार्ता)-पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में पुलिस परिवार संग रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया। कहा दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, पुलिस भी इसी आदर्श पर न्याय व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एडीजी जोन नवीन अरोरा ने भी समस्त पुलिस परिवार को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सत्य, न्याय व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, बच्चों व परिजनों ने उत्साह से भाग लिया।
