
वाराणसी-(काशीवार्ता)- एयरफोर्स के 94वें स्थापना दिवस पर 22, 24 व 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर डीजीपी रेलवे प्रकाश डी ने आईजी रेलवे एन. कोलांची, एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा के साथ वाराणसी कैंट, काशी, सिटी, व्यासनगर और डीडीयू स्टेशन का निरीक्षण किया। लाखों दर्शकों के आने की संभावना को देखते हुए जीआरपी /आरपीएफ व रेलवे अफसरों के साथ सुरक्षा और यात्री प्रबंधन की समीक्षा कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
