ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत दो अभियुक्त दबोचे गए, चोरी का टोटो पुलिस ने किया बरामद

वाराणसी -(काशीवार्ता)- कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा (टोटो) चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को डीएम कंपाउंड के पास से दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले के अनुसार, 19 अक्टूबर को वादी ललित कुमार पांडेय ने कैंट थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका ई-रिक्शा चुरा लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवपुर कोट निवासी बब्लू कुमार सोनकर और काशीराम आवास निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त बब्लू सोनकर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

TOP

You cannot copy content of this page