शादी का वादा, दो साल तक शोषण और फिर दूसरी शादी! बलिया का युवक वाराणसी में गिरफ्तार

वाराणसी (काशीवार्ता)। शादी का झांसा देकर युवती का दो साल तक शारीरिक शोषण करने और फिर दूसरी महिला से शादी कर लेने के आरोप में सिंधोरा पुलिस ने बलिया निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बांसडीह निवासी 30 वर्षीय प्रमोद राम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी और प्रमोद राम की पहचान करीब चार साल पहले हुई थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का दावा है कि करीब दो साल तक शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया गया। बाद में आरोपी ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली, जिससे पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर सिंधोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रमोद राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष जारी रहेगी।

TOP

You cannot copy content of this page