नक्टेश्वरी धाम में दर्शन पूजन के बाद क्षेत्र के लोगों संग करेंगे संवाद
वाराणसी(काशीवार्ता)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, पिंडरा सिर्फ एक विधानसभा नहीं, मेरा परिवार भी है। और मेरे लिए मेरा परिवार प्रथम है। कल दोपहर 12.30 बजे माँ नक्टेश्वरी देवी का आशीर्वाद लेकर आगे की रणनीति तय करूँगा। उन्होंने बताया इस विधानसभा से पहली बार माँ के आशीर्वाद से ही ऐतिहासिक जीत हासिल हुई थी। पिंडरा के विकास के लिए मैं जो बन सकेगा करूँगा। विदित हो कि अजय राय हमेशा अपने चुनाव का आग़ाज इसी मंदिर से करते हैं। इसलिए समझा जा रहा है वे कल यही से अपने चुनाव प्रचार विगुल फूंक सकते हैं।
