कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, 5 की मौत और 25 घायल

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे से हड़कंप मच गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पंडाल का एक हिस्सा गिरने के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों का हाल जानने के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। फिलहाल, घटना के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि आधिकारिक स्तर पर किया जाना बाकी है।

TOP

You cannot copy content of this page