बनकट रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त हुई

मृतक बीमारी से ग्रसित था, शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया

लोहता : बनकट रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर मरने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक अरविंद पटेल पुत्र देवनाथ पटेल, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी ग्राम रामरायपुर, थाना लोहता, जनपद वाराणसी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरविंद पटेल बुधवार को रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। स्थानीय पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
परिजनों के अनुसार मृतक बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

TOP

You cannot copy content of this page