बहन दिव्या की हत्या से सदमे में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा, भावुक पोस्ट कर बयां किया दर्द

लखनऊ। बहन दिव्या की हत्या से पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर बहन की मौत पर गहरा दुख जताया। प्रज्ञा मिश्रा के मुताबिक, दिव्या अपने पति की हरकतों से परेशान होकर पिछले कुछ समय से अलग रह रही थीं।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने दिव्या की हत्या की पहले से योजना बनाई थी। आरोप है कि वह ऑटो से दिव्या की रेकी कर रहा था। जैसे ही दिव्या बैंक के गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने दिव्या पर गोलियां चलाईं और इसके बाद रिवॉल्वर की बट से भी वार किया।

हमले में गंभीर रूप से घायल दिव्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों के आरोपों और घटना की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की तलाश और हत्या के पीछे की वजहों की पड़ताल कर रही है। घटना ने दिव्या के परिवार और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

TOP

You cannot copy content of this page