सुंदरपुर चौराहे पर फटा जल निगम का पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद, राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान

वाराणसी। सुंदरपुर चौराहा स्थित सब्जी मंडी के पास चौराहे के बीचों-बीच जल निगम की पाइपलाइन दोबारा फट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्थान पर करीब तीन माह पहले भी पाइपलाइन की मरम्मत की गई थी, लेकिन अब फिर से लीकेज होने से लगातार हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है।

पाइप फटने से सड़क पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है और व्यस्त चौराहे पर यातायात प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने जल निगम से मांग की है कि पाइपलाइन की केवल अस्थायी मरम्मत करने के बजाय स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बार-बार होने वाली लीकेज और पानी की बर्बादी पर रोक लग सके। लोगों ने विभाग से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कर आमजन को राहत दिलाने की अपील की है।

TOP

You cannot copy content of this page