
रेनुकूट/सोनभद्र। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को रेनुकूट में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस रेनुकूट जामा मस्जिद से शुरू होकर हिंडालको पेट्रोल पंप, हॉस्पिटल मोड़, दर्जी मार्केट, सब्जी मंडी और मुख्य चौराहे से होते हुए शिवा पार्क पहुंचा। इसके बाद जुलूस मूर्धवा स्थित लालता सिंह पेट्रोल पंप तक गया और वहां से वापस जामा मस्जिद ग्राउंड पहुंचकर फातिया खानी के साथ संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने जलपान कराकर स्वागत किया। इस दौरान ‘नारे-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर’ की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर हाफिज कयामुद्दीन, हाफिज अमानत हुसैन, हाफिज मुबारक, लियाकत अली खान, हाजी फकीर अली, हाजी पीर मोहम्मद, शेख जलालुद्दीन, अल्ताफ खान, हाजी आलम, हाजी ऐनुल हक, नौशाद मियां, शेरू खान, अलाउद्दीन, शराफत अली, रियाज कुरैशी, सद्दाम, फिरोज अंसारी, सद्दाम मंसूरी, सलीम, राजू, सद्दाम उत्तरी, लियाकत अली, मेराज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
