दशाश्वमेध क्षेत्र में पूजा के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला

के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित अहिल्याबाई मोहल्ले में गुरुवार दोपहर पूजा के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के पास एक तीन मंजिला मकान में हुई, जहां पृथ्वी साहनी और गोपाल साहनी के घर में कपूर से आरती करते समय निकली लपटों ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरती के दौरान उठी तेज आग ने पूजा सामग्री को जला दिया और आग तेजी से फैलने लगी। घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। शुरुआती प्रयासों के बावजूद आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस हादसे में घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे जनहानि टल गई।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों की कमी पर चिंता जताई और प्रशासन से सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

TOP

You cannot copy content of this page