पत्रकारों के हितों पर मुख्यमंत्री से मिला काशी पत्रकार संघ का प्रतिनिधिमंडल

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर काशी के पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, काशीवार्ता अखबार के प्रबंध निदेशक सुशील सिंह, वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गुप्त तथा आज अखबार के सिटी चीफ दीनबंधु राय शामिल रहे।

इस दौरान पत्रकारों के लिए चिकित्सा सुविधा, आवास व्यवस्था और अन्य कल्याणकारी विषयों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों को लेकर गंभीर है और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को काशी पत्रकार संघ की वार्षिकी भेंट की। साथ ही ‘बदलती काशी’ विषय पर आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की भूमिका को समाज और लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार मीडिया से जुड़े लोगों की समस्याओं और जरूरतों को लेकर संवेदनशील है।

TOP

You cannot copy content of this page