भकोड़ा गांव में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, ने दिया गौ संरक्षण का संदेश

संवाददाता, काशीवार्ता भदोही।
भदोही जनपद के भकोड़ा गांव में शनिवार को आध्यात्मिक आस्था और धर्ममय वातावरण देखने को मिला, जब वरिष्ठ समाजसेवी संजीव दुबे के आवास पर पूज्य का शुभागमन हुआ। शंकराचार्य जी के आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी एवं गौ सेवक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।

वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। गौ सेवा और संरक्षण केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से गौ रक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया।

इस दौरान मंच से गौ रक्षार्थ अपने विचार व्यक्त करने वाले वक्ताओं ने इसे अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। वक्ताओं ने कहा कि संतों के सानिध्य में धर्म और समाजहित के विषय पर विचार रखना प्रेरणादायक अनुभव है। साथ ही गौ संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्माचार्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में आध्यात्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

TOP

You cannot copy content of this page