वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने और में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

कालभैरव मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री की नजर माला-फूल बेचने वाले की दुकान पर बैठी एक छोटी बच्ची पर पड़ी। उन्होंने बच्ची को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए हालचाल पूछा। यह देख उसकी बड़ी बहन भी उत्सुकता से उनके पास आ गई। मुख्यमंत्री ने उसे भी प्यार किया और स्कूल जाने के बारे में पूछते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी संक्षिप्त बातचीत की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने Banaras Locomotive Works (बीएलडब्ल्यू) पहुंचकर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पियूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा तथा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page