गुजरात से आई महिला से दिनदहाड़े चेन लूट

वाराणसी-(काशीवार्ता )-धर्म की नगरी काशी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र के कैंटोमेंट इलाके का है, जहां गुजरात के अहमदाबाद से परिवार के साथ दर्शन करने आई 52 वर्षीय महिला आशा पटेल के गले से बाइक सवार दो उचक्के सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।पीड़िता के मुताबिक वह सुबह होटल से निकलकर गोदौलिया के लिए ऑटो पकड़ने जा रही थी। सड़क किनारे खड़े होते ही पीछे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारा। चेन करीब 2 तोला (लगभग 2 लाख रुपये) की बताई जा रही है। शोर सुनकर आसपास दुकानदार और राहगीर दौड़े, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए।कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के 6 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई है, जिसमें दोनों संदिग्ध कैद हुए हैं। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।पीड़िता ने कहा हम तो बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए थे, सोचा नहीं था कि काशी में ऐसा होगा। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में ज्वेलरी पहनकर निकलने से बचें। पीड़िता के पति रमेश पटेल की तहरीर पर कैंट थाने में आईपीसी की धारा 392 के तहत लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।डीसीपी काशी जोन ने बताया कि कैंट, दशाश्वमेध और गोदौलिया में सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। बाइकर्स गैंग पर नजर रखने के लिए एंटी स्नेचिंग सेल को एक्टिव किया गया है।

TOP

You cannot copy content of this page