प्राणघातक हमला करने वालों पर केस दर्ज

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के जीवधिपुर स्थित खिन्नी मैदान के पास सोमवार की आधी रात सुदामापुर के रहने वाले हिमांशु सोनकर के ऊपर धारदार हथियार और लाठी से हमला करके हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिए। दोनों घायलों को हमलावरों ने मृतक समझकर छोड़कर चले गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया हैं। पुलिस ने हिमांशु के भतीजा विजय सोनकर की शिकायत पर किरहिया के रहने वाले प्रशांत पाल सुंदर प्रजापति हैप्पी चौहान दीपू सोनकर ऋषि सोनकर मोनू चौहान चंदन चौहान हर्ष पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। आरोपी ऋषि सोनकर और दीपू सोनकर छह साल पहले जलकल परिसर के पिछले पार्टी करने के दौरान रमेश सोनकर की चाकू मारकर हत्या कर दिए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है किरहिया जीवधिपुर मार्ग पर अवैध रूप से शराब की बिक्री होने के कारण देर रात तक अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता हैं।शराब के नशे में राहगीरों से रोजाना शराबी मारपीट करते हैं।

TOP

You cannot copy content of this page