मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई, बुलेट सवार का चालान

वाराणसी। शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग का अभियान लगातार जारी है। सोमवार रात फातमान रोड पर चेकिंग के दौरान तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक को रोका गया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालक का चालान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं और आम लोगों को परेशानी होती है। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन कराने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

TOP

You cannot copy content of this page