अजय राय का भाजपा पर वार, बोले- अध्यक्ष अपने बूथ से हारे; कंगना रनौत दें संसद से इस्तीफा

वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने ही बूथ पर चुनाव हार गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हार भाजपा के चर्चित नारे ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के बिल्कुल विपरीत है। अब स्थिति यह है कि भाजपा का अपना बूथ ही कमजोर नजर आ रहा है।

अजय राय ने कहा कि दतिया और बांकीपुर में मिली हार के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति पर भी सवाल उठाए।

कंगना रनौत को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि उन्हें संसद सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए और इसके बाद संघ की प्रचारक बन जाना चाहिए।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने कहा कि ‘चढ़ावा की रसीद’ दिखाने वाला बयान उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चारों ओर से घिरने के बाद इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। राय ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘चढ़ावा की रसीद’ जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती।

TOP

You cannot copy content of this page