सीपी ने सिगरा व भेलूपुर थानों का किया निरीक्षण, नव आरक्षियों को टेक-सैवी बनने के निर्देश
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सिगरा व भेलूपुर थानों का निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नव नियुक्त आरक्षियों से संवाद कर उनकी मूलभूत सुविधाओं—आवास, भोजन और शुद्ध पेयजल—की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरक्षियों को अनुभवी पुलिसकर्मियों के साथ जोड़कर बीट आवंटन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर…
