भेलूपुर थाने का औचक निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी के भेलूपुर थाने पर शनिवार रात पुलिस कमिश्नर का औचक निरीक्षण हुआ। थाने पहुंचते ही संतरी और गार्ड ने उन्हें सलामी दी। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने महिला आरक्षियों से पिछले तीन दिनों के कार्यों की जानकारी ली। महिला कर्मियों ने कीनाराम स्थल पर आयोजित सामूहिक विवाह और अस्सी घाट पर गश्त व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया।

इसके बाद पुरुष आरक्षियों से बीट नंबर पूछे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सभी बीट नंबरों का स्पष्ट बंटवारा कर सूची थाने में चस्पा की जाए और बड़े बीट क्षेत्रों में दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही बीट आवंटन के बाद की जिम्मेदारियों की भी जानकारी ली गई।

कमिश्नर ने यक्ष ऐप के उपयोग पर जोर देते हुए सभी आरक्षियों को क्षेत्र के अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की ट्रैकिंग, त्रिनेत्र भवन में कार्यप्रणाली, डीवीआर और सीडीआर की जांच के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में सभी कर्मचारियों को रोजाना 12 घंटे क्षेत्र में भ्रमण कर “ऑपरेशन चक्रव्यूह” को प्रभावी ढंग से लागू करने का आदेश दिया।

TOP

You cannot copy content of this page