पूजा के दौरान महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित मनोकामना महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर 15 ग्राम की सोने की चेन चोरी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

चेतना नगर कॉलोनी, शिवदासपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी दीपा गुप्ता के साथ मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान मंदिर में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने मंडुवाडीह थानाध्यक्ष से चेन बरामद करने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page