लोहता: वरुणा नदी में डूबे अधेड़ का शव मिला

लोहता। थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी 50 वर्षीय विक्रम पाल, जो शुक्रवार को वरुणा नदी में स्नान करते समय डूब गए थे, उनका शव आज वरुणा नदी के इमलिया घाट फुलवरिया में उतराया हुआ मिला।
शव दिखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनके घर रुद्राभिषेक पूजन था, जिसके लिए वह वरुणा नदी में स्नान करने गए थे और गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए थे। एनडीआरएफ टीम द्वारा कल से ही तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

TOP

You cannot copy content of this page