खेत की बाउंड्री में मिला नवजात, अस्पताल में भर्ती

वाराणसी-(काशीवार्ता)- शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर कठवतिया में खेत की बाउंड्री में एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र (पप्पू) पटेल पुत्र स्वर्गीय अलियार पटेल की बाउंड्री है, जहां बैंगन और फूल की खेती होती है। वहीं पर नवजात पड़ा मिला। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से नवजात को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page