विनय प्रभाकर साहनी बने पिपरी सर्किल के नए डिप्टी एसपी

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती एवं स्थानांतरण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा 02 क्षेत्राधिकारी, 01 निरीक्षक एवं 01 उपनिरीक्षक सहित कुल 04 पुलिस अधिकारियों की स्थानांतरण/नवीन तैनाती की गई है। साथ ही गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप 02 निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है।

स्थानांतरण/नवीन तैनाती का विवरण निम्नवत है—

🔹क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को क्षेत्राधिकारी दुद्धी से क्षेत्राधिकारी पिपरी के पद पर तैनात किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में थाना पिपरी, अनपरा एवं शक्तिनगर सम्मिलित होंगे। साथ ही इन्हें अतिरिक्त रूप से साइबर थाना/साइबर सेल, पुलिस आधुनिकीकरण एवं सामुदायिक पुलिसिंग का दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान को क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पद पर तैनात किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में थाना दुद्धी, विण्ढमगंज, म्योरपुर, बभनी एवं बीजपुर सम्मिलित होंगे।
🔹 निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर नियुक्त किया गया है।
🔹 उपनिरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष अनपरा नियुक्त किया गया है।

गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त निरीक्षकों का विवरण—
🔹 निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर।
🔹 निरीक्षक राजेश जी चौबे, थानाध्यक्ष अनपरा।

TOP

You cannot copy content of this page