वीडीए अगले माह कल्लीपुर में ‘काशी आनंद’ हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा

30 साल बाद नियोजित कॉलोनी विकसित होगी, 3000 लोगों को उचित दर पर प्लॉट और फ्लैट

वाराणसी-(काशीवार्ता)- विकास प्राधिकरण राजातालाब के पास कल्लीपुर में जून में आवासीय प्रोजेक्ट ‘काशी आनंद’ लॉन्च करेगा। 30 वर्षों बाद प्राधिकरण नियोजित कॉलोनी विकसित कर रहा है। 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजना के लिए 90 फीसदी जमीन किसानों से खरीदी जा चुकी है। तीन हजार से अधिक लोगों को उचित दर पर प्लॉट और फ्लैट देने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में चहारदीवारी और फेंसिंग का काम शुरू हो गया है। परियोजना में स्कूल, अस्पताल, पार्क और मॉल के लिए भी जमीन आवंटित होगी। मल्टीस्टोरी ग्रुप हाउसिंग पीपीपी मॉडल पर बनेगी।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि अंतिम परियोजना 1997 में बड़ालालपुर कॉलोनी थी। लैंडबैंक की कमी से नई कॉलोनी नहीं बन पाई। कल्लीपुर के अलावा रिंग रोड किनारे मढ़नी प्रोजेक्ट में 60 फीसदी जमीन क्रय हो चुकी है। गंजारी स्टेडियम के पास भी वार्ता शुरू है। रेरा में रजिस्ट्रेशन के बाद जून के अंतिम हफ्ते में भू आवंटन शुरू होगा। निजी डेवलपर्स को भी ग्रुप हाउसिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।

TOP

You cannot copy content of this page