त्योहारों को लेकर वरुणा जोन पुलिस अलर्ट, अवैध ऑटो और ई-रिक्शा पर चला विशेष अभियान

वाराणसी। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरुणा जोन पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में गिलट बाजार शिवपुर क्षेत्र में स्वयं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाले अवैध ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वाहनों की चेकिंग कर प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर निकलवाए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया।वरुणा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में पूरे दिन अभियान चलाकर अवैध वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने तथा लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए।

TOP

You cannot copy content of this page