दूधिया रोशनी में जगमगाया वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, खूबसूरत नाइट व्यू ने जीता लोगों का दिल

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बेहद खूबसूरत नजारा सामने आया है। रात के समय दूधिया रोशनी में जगमगाता स्टेडियम अपनी भव्यता और आकर्षक बनावट से हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

भगवान शिव की थीम पर तैयार किए जा रहे इस स्टेडियम की वास्तुकला इसे खास पहचान दे रही है। स्टेडियम में त्रिशूल के आकार की लाइटें और डमरू से प्रेरित डिजाइन काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करते हैं।

रात के अंधेरे में रंग-बिरंगी रोशनी से सजा स्टेडियम बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। इसकी भव्यता और अनूठी बनावट को देखकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। काशी की पहचान को आधुनिक खेल सुविधाओं से जोड़ता यह स्टेडियम आने वाले समय में शहर के लिए एक बड़ी पहचान बन सकता है।

TOP

You cannot copy content of this page