वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने नियत कर दिया है। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके कारण रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है –
- निर्वाचन की अधिसूचना – 29 सितंबर 2026, मंगलवार
- नाम निर्देशन की अंतिम तिथि – 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार
- नाम निर्देशन पत्रों की जांच – 7 अक्टूबर 2026, बुधवार
- नाम वापसी की अंतिम तिथि – 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
- मतदान की तिथि – 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
- मतदान का समय – प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- मतगणना – 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार
- चुनाव संपन्न कराने की अंतिम तिथि – 31 अक्टूबर 2026, शनिवार
मंडलायुक्त ने बताया कि द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश लागू हो गए हैं।
