एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दी महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

वाराणसी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पांडेपुर स्थित सुधाकर महिला इंटरमीडिएट कॉलेज में एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा,एंटी रोमियो अभियान तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर महिला हेल्पलाइन नंबर, पुलिस सहायता एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को सतर्क करते हुए कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता संबंधी गोपनीय जानकारी अथवा निजी विवरण साझा न करें और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर बल देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया गया। अंत में पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर घबराएं नहीं,चुप न रहें, बल्कि निःसंकोच पुलिस की सहायता लें।

TOP

You cannot copy content of this page