मंडुवाडीह पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग दंपत्ति का छूटा सामान बरामद, ऑटो चालक तक पहुंची पुलिस

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग दंपत्ति का ऑटो में छूटा सामान बरामद कर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे विनोद कुमार यादव पुत्र स्व. रामलाल यादव, निवासी कुसुम्ही बजरंग नगर कॉलोनी, डोभी, जौनपुर ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई से वाराणसी पहुंचे थे। रास्ते में ककरमत्ता स्थित पेट्रोल पंप पर ऑटो में सीएनजी भरवाते समय वे नीचे उतर गए, जबकि ऑटो चालक उन्हें बिना बैठाए ही वहां से चला गया। दंपत्ति का सामान भी ऑटो में ही रह गया।

सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने ककरमत्ता पेट्रोल पंप सहित वाराणसी जंक्शन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ऑटो की पहचान कर उसे तलाश लिया। पुलिस ने ऑटो से बुजुर्ग दंपत्ति का सामान बरामद कर सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दंपत्ति ने राहत की सांस ली।

TOP

You cannot copy content of this page