वाराणसी। आगामी 28, 29 एवं 30 सितंबर की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में आज वाराणसी मॉड्यूल में UFBU के बैनर तले SBI मुख्य शाखा के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा Profit Linked Incentive (PLI) में भेदभाव समाप्त कर द्विपक्षीय समझौते के अनुरूप न्यायसंगत एवं समान नीति लागू करने की मांग उठाई।
वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर UFBU ने IBA, श्रम मंत्रालय, वित्त मंत्रालय (DFS) एवं बैंक प्रबंधन के साथ लगातार वार्ता की, लेकिन 22 सितंबर की अंतिम वार्ता भी निष्फल रही। सरकार की दमनकारी रवैये और हठधर्मिता के कारण बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी जायज़ मांगों के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बाध्य हैं।
वक्ताओं ने कहा कि पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था Work-Life Balance और आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था की आवश्यकता है, जबकि PLI में भेदभाव कर्मचारियों के बीच असंतोष को बढ़ा रहा है।
इस धरना प्रदर्शन में उपमहामंत्री कामरेड मनोज सिंह, UFBU सह-संयोजक संजय शर्मा, अरुण कुमार,अमरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, पंकज राय, अभय मिश्रा, रघुवर तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, प्रभुनारायण सिंह, रजनीलता,शिल्पी सेठ,उपासना सोनी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शन ने आगामी हड़ताल के प्रति कर्मचारियों की एकजुटता और व्यापक संगठनात्मक तैयारी को स्पष्ट किया।
