किला से आज निकलेगी काशी राज के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह की सवारी-

रामनगर (वाराणसी) काशीवार्ता। विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के अवसर पर पहले दिन किला से निकलने वाली कुंवर अनंत नारायण सिंह की परम्पगत सवारी जिसमें काशी राज के प्रतिनिधि कुंवर अनंत नारायण सिंह बाघाम्बरी बघ्घी पर सवार होकर रामलीला स्थल राम बाग के लिए शाम को निकलेंगे। सवारी के आगे बनारस स्टेट का निशान वाला झंडा लिए घुड़सवार चलेगा तो उनके पीछे-पीछे घोड़े पर डंका बजाने वाला सवार होगा दूसरी ओर सवारी के आगे और पीछे घुड़सवार पुलिस का दस्ता भी साथ चलेगा। यह सवारी रामलीला के दौरान एक माह तक लगातार दुर्ग से प्रतिदिन निकलेगी।

TOP

You cannot copy content of this page