छत के रास्ते घुसे चोर, 20 हजार नकद और जेवरात पर किया हाथ साफ

वाराणसी-(काशीवार्ता)- जंसा थाना क्षेत्र के भतसार गांव में बीती रात चोरों ने जमुना प्रसाद पटेल के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी के अनुसार चोर आलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने बगल के दो घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जंसा सत्यजीत सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

TOP

You cannot copy content of this page