किराए और बिजली बिल के विवाद में चली तलवार! मंडुआडीह में दो पक्ष आमने-सामने

वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के ग्राम जलालीपट्टी में किराए और बिजली बिल के विवाद ने उस समय तनावपूर्ण रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में तलवार दिखाई दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना 26 जुलाई की है। विवाद की सूचना मिलते ही मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तलवार अभी बरामद नहीं हुई है। उसकी तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page