अखरी चौकी अंतर्गत न्यू महादेव कालोनी खुशीपुर गांव में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया
वाराणसी -(काशीवार्ता)-रोहनियां थाना क्षेत्र के अखरी चौकी के अंतर्गत न्यू महादेव कालोनी खुशीपुर में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार विनीत सिंह के शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात चोर छत के सहारे घुस गए और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान के साथ 32 हजार रुपये कैस चोरी कर फरार हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद रोहनिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
