मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। यानी TRAI के उपभोक्ता संरक्षण नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके साथ ही हर महीने उसी तारीख को रिन्यू होने वाले प्लान का विकल्प भी दिया गया है।
इसका मतलब यह है कि यूजर्स को केवल 28 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। खास बात यह है कि जिन लोगों को मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है, उनके लिए Voice और SMS Only प्लान भी उपलब्ध हैं। इनमें डेटा शामिल नहीं होता, इसलिए ऐसे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा वाला रिचार्ज चुन सकते हैं। TRAI के अनुसार इन प्लान की वैलिडिटी 365 दिन तक भी हो सकती है।
TRAI की जानकारी के मुताबिक प्रत्येक सेवा प्रदाता को कम से कम एक 30-दिन वाला प्लान और ऐसा प्लान उपलब्ध कराना है, जिसे हर महीने उसी तारीख को रिन्यू किया जा सके।
यानी अब रिचार्ज कराने से पहले प्लान की वैलिडिटी और अपनी जरूरत जरूर जांचें।
