बजडीहा, संकटमोचन और कालभैरव समेत कई चौकी प्रभारी बदले

वाराणसी-(काशीवार्ता)-पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण एवं समायोजन की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र की बजडीहा चौकी प्रभारी कृष्ण देव को गैर जनपद स्थानांतरण के तहत कार्यमुक्त किया गया है। उनके स्थान पर चौक थाना की पियरी चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे को बजडीहा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।प्रशासनिक फेरबदल के तहत चेतगंज थाना की पानदरीबा चौकी के प्रभारी विकास मिश्रा को पियरी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लंका थानांतर्गत संकटमोचन चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह का समायोजन पानदरीबा चौकी प्रभारी के पद पर किया गया है। कोतवाली थाना की कालभैरव चौकी प्रभारी अभय नारायण सिंह को अब संकटमोचन चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लंका थाने में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह को कालभैरव चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस महकमे में किए गए इन तबादलों और समायोजन को रिक्तियों की पूर्ति और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

TOP

You cannot copy content of this page