गेहूं निकालते समय महिला को सांप ने डसा, हालत चिंताजनक

लोहता। थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में गेहूं निकाल रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय महिला राजमनी पटेल पत्नी अंगनू पटेल, जो लखमीपुर गांव के प्रधान जंगबहादुर पटेल की चाची हैं, अपने घर में गेहूं निकाल रही थीं। इसी दौरान छिपे बैठे सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं।
घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को मार कर मृत कर दिया और आनन-फानन में महिला को गोपालपुर स्थित सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार महिला का उपचार चल रहा है और हालत चिंताजनक बनी हुई है।

TOP

You cannot copy content of this page