पुनीत गुप्ता का भुवनेश्वर तबादला, पुणे एयरपोर्ट के संतोष ढोके संभालेंगे वाराणसी की कमान

वाराणसी -(काशीवार्ता)-लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर के निदेशक पुनीत गुप्ता का तबादला भुवनेश्वर एयरपोर्ट कर दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस संबंध में आधिकारिक स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। उनके स्थान पर पुणे एयरपोर्ट के एपीडी ग्रेड-II संतोष ढोके को वाराणसी एयरपोर्ट का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। संतोष ढोके के पदभार संभालने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के संचालन और विकास कार्यों की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। पुनीत गुप्ता के कार्यकाल के दौरान वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तार और यात्री सुविधाओं से जुड़ी कई प्रमुख परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ था।नए निदेशक संतोष ढोके के सामने अब एयरपोर्ट की विस्तार योजनाओं को गति देने और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की मुख्य चुनौती होगी। विशेष रूप से प्रस्तावित नए टर्मिनल भवन के निर्माण और एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

TOP

You cannot copy content of this page