काशी विश्वनाथ धाम में अवैध ओला-रैपिडो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 बाइक सीज

वाराणसी-श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं से अवैध रूप से ओला-रैपिडो चलाने वाले बाइकर्स पर थाना चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 14 वाहनों को सीज किया है। पुलिस के अनुसार ये बाइकर्स दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अवैध रूप से सवारी बुक कर रहे थे। इससे जाम और सुरक्षा दोनों को लेकर परेशानी हो रही थी। सीज वाहनों में 7 स्प्लेंडर/साइन/सीटी100 जैसी बाइक और 7 स्कूटी/एक्टिवा शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना चौक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काशी विश्वनाथ मंदिर पुष्कर दुबे और ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी हिमांशु मिश्रा की टीम ने की।

TOP

You cannot copy content of this page